मीरां साहिब। कस्बे के बाजार चौक में चोर एक कास्मेटिक की दुकान से चोर नोटों की माला समेत लाखों की कीमत का सामन चोरी करके ले गए। विशेष बात यह है कि जिस स्थान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है वहां से थाने की दूरी करीब 400 मीटर है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कस्बे के बाजार में सुरेंद्र कुमार की एसके ब्यूटी सेंटर नाम से कास्मेटिक की दुकान है। वह नोटों की माला भी अपनी दुकान में बेचते हैं। शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे पहुंचे तो शटर खोलने पर पाया कि अंदर समान बिखरा हुआ है। जब दुकान के ऊपर बनी मौंटी का दरवाजा देखा तो वह टूटा हुआ मिला और दुकान से नोटों की माला समेत कीमती सामान गायब है। उन्होंने बताया कि चोर लगभग एक लाख रुपये के नोटों की माला व अन्य समान ले गए।
पंचायत के पूर्व चेयरमैन पवन शर्मा, बाजार कमेटी के प्रधान सुरेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान जनक राज चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बाजार चौक की दुकान में चोरी हुई है उससे बाजार के दूसरे दुकानदारों में भी भय है। पुलिस को चाहिए कि मामले की गंभीरता से लेते हुए चोर का पता लगा उचित कार्रवाई करे।
----
सर्दी की रातें चोर उचक्कों के लिए बन रही वरदान
इन दिनों पड़ रही कड़ाके की सर्दी चोर उचक्कों के लिए वरदान साबित हो रही है। क्षेत्र में शीत लहर का प्रकोप चल रहा है। कड़ाके की सर्दी पड़ने के कारण लोग घरों में जल्दी ही दुबक जाते हैं। लोगों के घरों में चले जाने से दुकानदार भी जल्दी ही दुकानें बंद कर देते हैं। ऐसे में बाजार व गलियां सुनसान हो जाती हैं जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं और वे चोरी की वारदात को अंजाम देेते हैं।