फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में फटा स्टोव, लग बम फट गया, फैली दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जम्मू। शहर के नरवाल इलाके में शनिवार दोपहर एक जोरदार धमाका होने से दहशत फैल गई। आनन फानन में लोग इधर उधर भागने लगे। यह धमाका सड़क पर खड़े एक ट्रक में हुआ। हालांकि थोड़ी देर के बाद पता चल गया कि ट्रक में स्टोव फटा है। इस घटना में ट्रक का कंडक्टर और एक दो साल का मासूम बच्चा झुलस गए हैं। जिन्हें जीएमसी में भर्ती कराया गया है। एक समय के लिए लोगों को लगा की ट्रक में बम फट गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रक में कंडक्टर ने स्टोव जलाया हुआ था। वह श्रीनगर का रहने वाला है। उसके साथी चालक ट्रक के बाहर था। स्टोव के ट्रक के कैबिन में जलने के कारण कहीं से हवा नहीं लगी। इस वजह से उसमें गैस जमा हो गया और स्टोव फट गया। स्टोव फटने से इसका तेल कैबिन के साथ बाहर भी जाकर गिरा। ट्रक में भी आग लग गई। ट्रक के पास खड़े एक दो साल के बच्चे शाकिर पर भी तेल जा गिरा। इसमें वह झुलस गया। हादसा होने के बाद कई लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों की मदद से दोनों को जीएमसी में पहुंचाया गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। झुलसे कंडक्टर का कहना है कि वह ट्रक में स्टोव पर खाना बना रहा था कि अचानक स्टोव फट गया। जिससे यह हादसा हुआ। बहरहाल, पुलिस ने कंडक्टर के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें