फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर हुई दोस्ती, विदेशी महिला ने की लाखों की आनलाइन ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। क्राइम ब्रांच कश्मीर ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसके साथ आनलाइन ठगी का केस दर्ज किया है। मामला फेसबुक से शुरू हुआ था। क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इश्फाक अहमद जरगर निवासी श्रीनगर ने क्राइम ब्रांच को दी शिकायत में बताया कि उसकी फेसबुक के माध्यम से विदेशी महिला से पहचान हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। महिला ने उससे कहा कि उसे कश्मीर आना है। उसके बाद उसके पते पर एक पार्सल भेजा गया, जिसमें कुछ सामान था। उसे कहा गया कि इसके लिए उसे कुछ पैसे चाहिए। क्योंकि उसने कस्टम को देने हैं। उसने कई बार फोन करके थोडे़-थोड़े पैसे मंगवाने का काम जारी रखा। उससे कुल 7.76 लाख रुपये ले लिए, लेकिन वह कश्मीर नहीं आई। उसके बाद उसके साथ संपर्क भी तोड़ दिया। व्यक्ति ने अपने स्तर पर जांच की तो उसे पता चला कि उसे ठगा गया है। इसके बाद उसने क्राइम ब्रांच को शिकायत दी। अब आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें