श्रीनगर। कश्मीर के नौगाम इलाके में पुलिस ने सड़क किनारे आतंकियों द्वारा लगाई गई आईईडी को बरामद किया। विस्फोट निरोधक दस्ते की मदद से इसे दूर जाकर नष्ट कर दिया। आतंकियों के हमले के प्रयास को पुलिस ने नाकाम किया है।
जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों को सूचना मिली कि नौगाम के नाला कदल इलाके में आतंकियों की तरफ से आईईडी लगाया गया है। यह काफी व्यस्त सड़क है। इसलिए अधिक नुकसान के उद्देश्य से इसको यहां लगाया गया है। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस की सर्च टीम मौके पर पहुंची और बम निरोधक दस्ते को साथ लेकर टीम मौके पर गई। कड़ी मशक्कत के बाद आईईडी को बरामद कर लिया गया। ब्यूरो