फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में सिलिंडर फटा, 11 लोग घायल

Sat, 13 Sep 2014 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पूंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में गैस सिलिंडर फटने से दो परिवारों के 11 लोगों गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। यह हादसा मेढ़र तहसील के बेहरा गांव में हुआ।
विज्ञापन


सिलिंडर का धमाका इतना तेज था कि इस की चपेट में एक दूसरा भी परिवार भी आ गया। इस हादसे में कई महिलाओं समेत कई बच्चे भी घायल हुए है। इस विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के लोग आवाज सुनकर डर गए।
विज्ञापन


विस्फोट की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो आए। लोगों ने इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस स्टेशन को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एक रेस्क्यू अभियान चलाया।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, गंभीर रुप घायल लोगों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू में भर्ती करवाया गया है।

इस घटना में घायल लोगों में शौकत अली, लियाकत अली, नरगिस, शबनम इरफान, मोहम्मद आरिफ, मो. बशरत अली, रहमत बी, जाहिदा, परवेज़ अख्तर, और निजाम शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें