जम्मू। कुंजवानी चौक में बुधवार की देर शाम एक संदिग्ध जिप्सी नाका तोड़कर फरार हो गई। पुलिस आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया है। माना जा रहा है कि जिप्सी में कोई संदिग्ध वस्तु रही होगी।
कुंजवानी त्रिकुटानगर, छन्नी हिम्मत और सतवारी क्षेत्र से आने वाले सभी रास्तों का महत्वपूर्ण चौक है। बुधवार की देर शाम को एक तेज गति से आ रही जिप्सी ने पुलिस नाका तोड़ा। नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और सभी नाकों को अलर्ट कर दिया। जिप्सी जम्मू-श्रीनगर बाईपास से आ रही थी। नरवाल चौक को यही रास्ता जाता है। जहां से पुलिस ने 250 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की थी। पुलिस ने नरवाल चौक, सतवारी चौक, बिश्नाह, बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस को भी सतर्क कर दिया है। इस संदिग्ध जिप्सी की तलाश रात भर चलती रही। संदिग्ध जिप्सी के फरार होने से पुलिस को शक है कि इसमें कोई बड़ी कंसाइनमेंट या फिर अवैध तरीके से गैर कानूनी सामान ले जाया जा रहा था। ब्यूरो