बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र में तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मेटाडोर चालक मनजीत सिंह निवासी स्मेलपुर बाड़ी ब्राह्मणा मार्ग पर मेटाडोर चलाता है।
शुक्रवार शाम को पेट्रोल पंपपर वह गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के लिए नीचे उतरा। जैसे ही गाड़ी में पेट्रोल डाला जा रहा था, वहीं दूसरी ओर से एक व्यक्ति तेजधार हथियार के साथ आया और उसने ताबड़तोड़ मनजीत के ऊपर वार करना शुरू कर दिया। इतनी देर में पेट्रोल पंप के कर्मचारी और मनजीत ने बीच बचाव करते हुए हमलावर को रोका और देखते ही देखते वह फररा हो गया। सीसीटीवी में यह सारा मामला कैद हो गया। इसकी मदद से पुलिस ने एक युवक हैप्पी को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि यह आपसी रंजिश का मामला है।