फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से लटकता मिला एसपीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। गांव इंदिरा नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से लटकता हुआ युवक शव बरामद हुआ है। मरने वाले की शिनाख्त मोहम्मद अशफाक पुत्र अब्दुल मजीद निवासी जरनैली मोहल्ला पुंछ के रूप में हुई है। युवक लंबे समय से मीरां साहिब के इंदिरा नगर में किराये के मकान में रह हा था और पुलिस में एसपीओ की पोस्ट पर जम्मू में तैनात था।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर तक जब अशफाक ने दरवाजा नहीं खोला तो मकान मालिक ने आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद मीरां साहिब पुलिस थाने में सूचना दी गइ। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर मोहम्मद अशफाक पंखे के साथ लटका हुआ मिला। अशफाक ने अपने बिस्तर पर बक्सा खड़ा कर रस्सी से फंदा लगा लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी जम्मू में रखवाया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक के घरवालों को सूचित कर दिया गया है।
---------
गांव गगोर में युवक ने फंदा लगा दी जान
विजयपुर। गांव गगोर में युवक ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान राज सिहं (35) पुत्र धरम सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात राज सिंह ने अपने घर में कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। घरवालों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। विजयपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें