फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को कामयाबी: कश्मीर से पठानकोट जा रही कार से 15 किलो नशीला पदार्थ बरामद

Mon, 15 Nov 2021 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पुलिस ने कश्मीर से पठानकोट जा रही एक कार से 15 किलो भुक्की बरामद की है। कार सवार दो युवकों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर से पठानकोेट जा रही कार (जेके11एए 7065) से पुलिस ने 15 मिलो भुक्की(नशीला पदार्थ) बरामद की है। यह सफलता डिग्याना पुलिस ने पाई है। इस दौरान तस्करी के आरोप में दो कश्मीरी युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान मोहम्मद यूसुफ भट्ट और बिलाल अहमद दोनों निवासी पुलवामा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने डिग्याना पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान कश्मीर से पठानकोट की तरफ जा रही कार को रोकने का इशारा किया। लेकिन कार चालक ने नाका तोड़ कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर कार को रोक दिया। तलाशी लेने पर कार से 15 किलो भुक्की बरामद हुई।

इस दौरान कार सवार दो युवकों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह इसे लेकर पंजाब जा रहे थे। इनके संपर्क में रहने वाले लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें