फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी के तीन प्रयास नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा/ घगवाल। पुलिस ने थाना सांबा और घगवाल के अधिकार क्षेत्र में तीन अलग-अलग पशु तस्करी के प्रयास नाकाम कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर 26 पशु मुक्त कराए। पुलिस के अनुसार रख अंब टाली की एक पुलिस पार्टी ने चक दयाला, पांगदौर के पास कुछ लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में मवेशियों के झुंड के साथ देखा।
विज्ञापन

पुलिस पार्टी को देखकर, संदिग्धों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दीन मोहम्मद दीनू निवासी चक दयाला और तेग अली निवासी चक दयाला सांबा शामिल रहे। उनसे 16 मवेशियों को मुक्त कराया। जिन्हें पैदल घाटी की ओर ले जाया जा रहा था। एक अन्य मामले में घगवाल पुलिस ने हाईवे टपियाल में नाका लगाया था। इस बीच कठुआ की ओर से आ रहे बिना पंजीकरण के एक महिंद्रा वाहन को रोकने का संकेत दिया। चालक ने वाहन रोकने की बजाय भगा ले गया। सतर्क जवानों ने पीछा किया और नाका बिंदु से कुछ मीटर की दूरी पर उसे रोक लिया। हालांकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। उक्त वाहन की जांच के दौरान बिना अनुमति के 05 मवेशी वाहन के अंदर लदे पाए गए। जिन्हें मुक्त करा दिया।
इसी तरह एक अन्य घटना में घगवाल की टीम ने टपियाल हाईवे पर नाका लगाया था कि महिंद्रा बोलेरो वाहन न. जेके 02 सीएस 5215 को जांच के लिए रोका, जिसमें 5 मवेशी लदे पाए गए। सभी को मुक्त करा दिया गया। पुलिस ने मामला दायर कर पशु तस्करों को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें