परगवाल। परगवाल में रविवार को बाबा परगो देव स्थान पर मन्हास बिरादरी की तरफ से बैठक हुई। इसमें काफी संख्या में बिरादरी के लोग शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से कुलबीर सिंह मन्हास को बिरादरी का चेयरमैन चुना गया। इस मौके पर 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें दलजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, नसीब सिंह, दर्शन सिंह, जसवंत सिंह, सूरम सिंह, कुलवीर सिंह, राज सिंह, कश्मीर सिंह, राजू सिंह, रंजीत सिंह, वरिंदर सिंह, रघुवीर सिंह, पूर्ण सिंह, बचन सिंह, रंजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, सुभाष सिंह को शामिल किया गया। नवनियुक्त चेयरमैन ने बताया कि वह बिरादरी की तरक्की व खुशहाली के लिए सबसे मिल जुल कर काम करेंगे। संवाद