सांबा। पशु तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने घगवाल थाना क्षेत्र में दो पशुओं को बचाकर तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है। एसएसपी के अनुसार पशुओं के परिवहन के संबंध में मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए टपियाल हाईवे पर नाका लगाकर वाहन जांच की जा रही थी। इस दौरान एक महिंद्रा वाहन जेकेओ 2 सीई 5439 को रोकने का संकेत दिया, जो कठुआ की ओर से आ रहा था।
चालक ने वाहन रोकने की बजाय वाहन की गति तेज कर दी। पुलिस ने जवानों ने वाहन का पीछा किया और नाका बिंदु से कुछ मीटर की दूरी पर उसे रोक लिया। जांच के दौरान उसे दो मवेशी लदे पाए गए। जिन्हें मुक्त कर दिया व चालक माखन सिंह निवासी दबलेहर तहसील आरएस पुरा को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है।