सांबा। जिले के सीमावर्ती कस्बा रामगढ़ के सरकारी मिडिल स्कूल में सेना की ओर से 7 जेएके राइफल के कमांडिग अधिकारी अभय राज गुलंदी की देखरेख में बुधवार को सेना ने प्रशिक्षण शिविर लगाया। शिविर में जवानों ने छात्रों को सेना में भर्ती होने के गुर बताए। इस अवसर पर एसडीएम विनय शर्मा और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। युवाओं को प्रशिक्षण के लिए सेना के प्रयास की सराहना की। शिविर में कुल 40 युवक शामिल रहे। संवाद