बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में लगातार तीसरे दिन चोरी का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार पुत्र शमशेर लाल निवासी डोलिया वार्ड नंबर 8 ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह 6 बजे उसने अपने घर से मोटरसाइकिल बाहर निकालकर गली में खड़ी की, और अंदर चला गया। तकरीबन आधे घंटे के बाद वापस आया तो मोटरसाइकिल नहीं थी। उसने आगे पीछे देखा लेकिन मोटरसाइकिल के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। उसने इसकी सूचना थाने में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बता दें कि बाड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन चोरी का मामला दर्ज किया गया है। अपर कार्थोली क्षेत्र में चोरों ने एक सूने घर में सेंध लगाई थी। शुक्रवार को भी एक किराना स्टोर को निशाना बनाया। बाड़ी ब्राह्मणा में चोरी के मामले दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं। संवाद