फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसर में हुए विकास कार्य में हुए गोलमाल की जांच सीबीआई से कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के पर्यटक एवं धार्मिक स्थल मानसर में कराए गए विकास कार्य में हुए 27 लाख रुपये के गोलमाल की जांच सीबीआई से कराने की मांग उठी है। सरकारी धन की विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से बंदरबांट की गई है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच दशर्न चौधरी, समाजसेवी अमन गुप्ता, युवा पैंथर्स नेता सुमित सिंह आदि ने उप राज्यपाल जीसी मुर्मू से मांग की है कि वह मानसर में कराए गए विकास कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराए। ताकि पता चल सके कि सरकारी धन का कहां पर दुरुपयोग किया गया है। इसके साथ ही जो भी अधिकारी इस गोरखधंधे में शामिल रहे हैं उन्होंने नौकरी से बर्खास्त किया जाए। सनद रहे कि मानसर झील के किनारों पर विभाग की ओर से लकड़ी के हट बनाए गए हैं। जहां पर पर्यटक खडे़ होकर झील के मनोरम दृश्य का नजारा देखते हैं। वहीं मछलियों को आटा भी खिलाते हैं। ऐसे में एक हट के टूट जाने पर उसकी मरम्मत के लिए सरूंईसर-मानसर विकास प्राधिकरण ने टेंडर निकाले थे। 27 लाख रुपये के टेंडर किए गए। एक ठेकेदार ने जिस हट का टेंडर किया उसे छोड़ कर अन्य हट की मरम्मत करा कर विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से धन निकलवा लिया। इसको लेकर लोगों में रोष है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से कैसे सरकारी धन की बंदरबांट की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह उपराज्यपाल को पत्र लिख कर मांग करेंगे कि विकास कार्य की जांच कराई जाए।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें