सांबा। जिले के तहसील राजपुरा कस्बा के निकट एक झुग्गी के पास संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका एक श्रमिक का शव मिला है। पुलिस ने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ निवासी अंकु पुत्र तिहारू राम राजपुरा में एक झुग्गी में रह रहा था। बताया गया है कि वह ग्रेफ विभाग के पास काम करता था। हर रोज की तरह वीरवार शाम वह छुट्टी कर झुग्गी में पहुंचा। सुबह झुग्गी के पास ही एक पेड़ से लटका हुआ उसका शव मिला। पुलिस ने मामला दायर कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
--------------
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
बिश्नाह। गांव देयोली में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। उसकी पहचान सुनील कुमार गांव देयोली के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद