ज्यौड़ियां में कांग्रेस सचिव दौरा करते हुए।
ज्यौड़ियां। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी किसान मोर्चा के सचिव भारत प्रिय ने शुक्रवार को छंब विधानसभा क्षेत्र के गांव गढ़ी बिश्नाह, बकोर, दतयाल, गरजाल तथा चक मलाल का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुना। इसमें गांव बकोर, दतयाल तथा गरजाल के लोगों ने बताया कि चिनाब का जलस्तर बढ़ रहा है। भूमि का कटाव हो रहा है और गांवों की तरफ बढ़ रहा है। विभाग की तरफ से भू-कटाव को रोकने के लिए उचित कदम नहीं उठाएं जा रहे हैं। भारत प्रिय ने आश्वासन दिया कि इस विषय में जल्द ही उपराज्यपाल से बात की जाएगी ताकि वह समय रहते कार्रवाई करें। वहीं गांव चक मलाल के लोगों ने ज्यौड़ियां से पलांवाला सड़क के बारे में बताया। इस मौके पर युवा कांग्रेस महासचिव राकेश मन्हास, जिला महासचिव रुरल रोहित मन्हास, यश शर्मा तथा अंकुश शर्मा भी उपस्थित रहे।