बिश्नाह। सोशल मीडिया पर लगातार ब्लैक मेलिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं इसको लेकर बिश्नाह थाने में शनिवार को एक एनजीओ के अध्यक्ष की तरफ से मामला दर्ज कराया गया।
एनजी को अध्यक्ष ने पुलिस को बताया कि उसे फेसबुक पर मोनिका गुप्ता नाम की एक महिला ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। जैसे ही उन्होंने उस महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार किया तो मोनिका गुप्ता ने अपनी टी-शर्ट खोलना शुरू कर दी व अन्य अश्लील हरकतें उसके द्वारा शुरू हो गई, जिसके बाद महिला का फोन काट दिया। कुछ ही समय बाद लड़की द्वारा स्क्रीन की रिकॉर्डिंग और सेल्फ एडिट वीडियो का मैसेज भेजाना शुरू कर दिया गया। एनजीओ चेयरमैन ने बताया कि इसके जरिये उन्हें ब्लैकमेल किया जाने लगा कि अगर उसने इसकी कीमत नहीं दी तो वह वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर देंगे। इस दौरान पैसों की मांग की गई।
पुलिस ने एनजीओ चेयरमैन की शिकायत पर महिला और उसके गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस तरह के मामलों की जांच ज्यादातर साइबर क्राइम टीम करती है। इस तरह के पहले भी कई मामले हुए हैं, जिनमें महिलाएं फेसबुक पर अश्लील बातें करने के बाद अश्लील हरकतें करके ब्लैक मेलिंग कर पैसे ऐंठती हैं, कई लोग इसके शिकार भी हुए हैं।