रियासी पुलिस स्टेशन के बाहर लगाइ गई छबील।
- फोटो : REASI
रियासी/पौनी। निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर शनिवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में ठंडे-मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई गई। नगर के मुख्य बस अड्डे के साथ चौक चबूतरा मोहल्ला व हनुमान मंदिर के पास लोगों ने छबील लगाई।
यहां मीठे व ठंडे पानी के साथ लोगों को खाने के लिए ब्रेड पकौड़े भी दिए गए। इस दौरान स्पीकर पर भजन लगाकर प्रभु की महिमा का गुणगान भी किया गया। मुख्य बाजार में स्थित गणेश मंदिर में भी छबील लगाई गई। वहीं, अपर बाजार में लोगों को कोल्ड ड्रिंक्स व जूस बांटा गया। एक स्थान पर लोगों को आइसक्रीम बांटकर पुण्य कमाया।
स्थानीय पुलिस स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर भी छबील लगाकर वाहनों में सवार लोगों को ठंडा पानी दिया गया। कई स्थानों पर लगाई छबीलों का बच्चों ने खूब आनंद लिया। इसके अलावा पौनी नगर के मुख्य बाजार में भी दुकानदारों ने इकट्ठा होकर छबील लगाई। मौके पर बाजार में आने वाले लोगों को ठंडा पानी दिया गया। एकादशी पर नगर के प्रमुख मंदिरों में भी माथा टेकने काफी लोग पहुंचे।