मीरां साहिब। गांव लंगोटिया में अम्माम गुज्जर नामक ड्रग तस्कर को पकड़ने आरोपी के कुल्ले पर गई पुलिस टीम पर पथराव किया गया। हमले में पुलिस टीम के कुछ सदस्य घायल हो गए। पथराव के बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से चार बाइक जब्त कर ली हैं। ड्रग्स तस्कर समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मीरां साहिब थाना प्रभारी जहीर मन्हास के नेतृत्व में वीरवार की रात को पुलिस ने ड्रग तस्कर अम्माम गुज्जर की गिरफ्तारी के लिए वीरवार की रात को उसके गांव लंगोटिया स्थिति कुल्ले पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया। उन पर पथराव कर दिया गया और ड्रग तस्कर फरार हो गया। कार्रवाई में तस्कर के कुल्ले से चार मोटरसाइकिल जिसमें बुलेट, एक स्प्लेंडर और दो बाइक बिना पंजीकृत को मौके से जब्त किया गया।
एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस पथराव में पुलिस कर्मियों का चोटें आई हैं। पुलिस की ओर से ऐसे लोगों को पकड़ने की मुहिम चलाई गई है, जो क्षेत्र में नशीले पदार्थों का धंधा कर रहे हैं। उन्होने कहा कि इस मामले में मीरां साहिब थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।