फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशनह क्षेत्र के गांव लसवाडा मैं गुर्जर समुदाय की शादी समारोह के दौरान हुए झगड़े के बाद दो कारें तोड़कर नाले में फेंकी लड़ाई कर

विज्ञापन
शिनह क्षेत्र के गांव लसवाडा मैं शादी समारोह में हुई लड़ाई के बाद दो कारों को तोड़ने के बाद नाले के - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव लसवाड़ा में शुक्रवार की रात एक समुदाय के शादी समारोह में दो पक्षों में झड़प हो गई। भारी हंगामे के बीच दोनों पक्षों में खूब लाठियां चलीं। इसमें कुछ लोग घायल हो गए। झड़प के दौरान दो कारों को लाठियों, पत्थर मारकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर नाले के नीचे फेंक दिया गया। इसके बावजूद न तो कोई घायल अस्पताल पहुंचा और ना ही मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया। क्षतिग्रस्त कारें देर शाम तक नाले में ही पड़ी हुई थीं। हैरत की बात है कि इस घटना को लेकर संबंधित पक्षों में से कोई भी वारदात को लेकर कुछ कहने से परहेज कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं इस घटना के बाद लसवाड़ा गांव के लोग इस घटना से खौफजदा हैं। झड़प के दौरान एक आल्टो और एक ब्रेजा कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त करने के बाद नाले में फेंका गया, जो अभी तक नाले से निकाली नहीं गई हैं। शादी समारोह के घर के आगे पीछे कोई भी इस घटना के बारे में बताने को तैयार नहीं है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ।
विज्ञापन

---
चिट्टा तस्करी से भी जोड़कर देखा जा रहा
क्षेत्र में नशा तस्करी खासकर चिट्टे की तस्करी की लगातार सूचनाएं मिलती रही हैं। स्थानीय लोग इस झड़प को चिट्टा तस्करी से भी जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें