फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद नहीं मना पाए प्रदर्शनकारियों को

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने शनिवार को पुरमंडल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से मुलाकात की। उनकी समस्या के बारे में जाना। सांसद ने प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त करने को कहा, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बात नहीं मानी।
विज्ञापन

लोगों ने कटवालता क्षेत्र में डिग्री कॉलेज के निर्माण को लेकर नाराजगी जाहिर की, और बताया कि उन लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। प्रशासन और सरकार द्वारा उनकी सुध नहीं ली जा रही है। इसके चलते उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। सांसद ने बताया कि इस समस्या पर गंभीर चिंतन कर रहे हैं। समस्या का हल जल्द ही निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह अपने प्रदर्शन को टाल दें और थोड़े समय में ही इस समस्या को निपटा दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने अपनी बात सांसद के आगे रखी। उन्होंने मना कर दिया कि जब तक डिग्री कॉलेज का निर्माण पुरमंडल में नहीं शुरू कराया जाएगा या कॉलेज की कक्षाएं यहां नहीं बिठाई जाएंगी, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद रहे और अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहे। सांसद के अलावा राजनीतिक नुमाइंदे और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें