फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव निवासी 40 वर्षीय अशोक कुमार ने उसकी छह साल की बेटी को जबरन अपने घर ले गया। वहां उसने उससे दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंच कर माता को सारी आपबीती सुनाई। पुलिस ने मां की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक कुमार को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोपहर के समय बच्ची को अपने घर के बाहर देखे जाने पर अशोक ने उसे कुलफी लेकर दी और उसे अपने घर ले गया। व्यक्ति शादीशुदा है। उसकी दो बेटियां हैं। बच्ची ने घर आकर मां को इस सारे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें