बिश्नाह। पुलिस ने नशे की रोकथाम हेतु चलाए गए अभियान के तहत गांव दिओली में थाना प्रभारी जोगिंदर चिब द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापा मार कार्रवाई के दौरान जमीन में दबाई गई तीन हजार लीटर के करीब लाहन नष्ट की गई।
प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस को दिओली में देसी शराब बनाने के लिए जमीन में दवाई गई लाहन के बारे में सूचना मिली। पुलिस टीम ने गांव में छापा मारा। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर ड्रमों में छुपाई गई तीन हजार के करीब लाहन बरामद हुआ, जिसमें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में अमरजीत सिंह उर्फ काका वर्षों से देसी शराब बनाने का धंधा करता है। अमरजीत सिंह पहले भी पीएसए के तहत सजा काट चुका है। इसके बावजूद इस तरह के असामाजिक कार्यों में लिप्त है। वह दूसरों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इस तरह की जहरीली शराब पीने से कई लोगों की जान जाने का खतरा बना रहता है। अमरजीत सिंह उर्फ काका पर पहले भी कई थानों में मामले दर्ज हैं। इसलिए पुलिस को चाहिए कि एक बार फिर पीएसए लगाया जाए। ताकि वह क्षेत्र की जनता के साथ मौत का खेल न खेल सके।