बिश्नाह। थाना क्षेत्र के गांव पटेयाडी में चोरों ने एक सुने घर को निशाना बनाते हुए जेवरात व हजारों की नकदी उड़ाकर फरार हो गए। जिस वक्त इस वारदात को अंजाम दिया गया, घर पर कोई नहीं था।
फकीर चंद ने बताया कि घर मेरे बेटे का है। नाइट ड्यूटी देने के लिए चला गया था। जब सुबह आकर देखा तो मेन गेट का ताला टूटा था। घर का सामान बिखरा था और लाकर टूटे थे। अंदर से जेवरात व नकदी गायब थी। उन्होंने बताया कि घर का मालिक अंकुश कुमार जो सैनिक है। इस वक़्त पठानकोट में तैनात है। फकीर चंद ने बताया की चोर मेनगेट का ताला तोड़ कर घर में घुसे और अलमारी में रखे जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बिश्नाह थाने पहुंच कर वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी। सनद रहे कि बिश्नाह क्षेत्र चोरों का आसान टारगेट बना हुआ है।