फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर से नकदी व जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। क्षेत्र में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इसके चलते चोरों ने एक बार फिर से सूने घर को निशाना बनाया है। चोरों ने एक और घर का ताला तोड़ नकदी व लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घर में हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरएस पुरा थाना क्षेत्र के मेलू गांव में वीरवार की रात चोरों ने एक सूने घर में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गांव निवासी नीलम देवी पत्नी राज कुमार सुबह किसी कार्य से बाहर गई थीं। रात जब वह वापस आईं तो घर का ताला टूटा था। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसे देख कर उनके होश उड़ गए। नीलम देवी ने बताया कि चोर घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ कर अंदर घुस आए और कमरे व बक्से का भी ताला तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घर में कुछ नकदी व सोने के जेवरात लेकर चोर चंपत हो गए है। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। आरएस पुरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
उल्लेखनीय है कि कुछ समय से चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी हो रही है। कुछ दिन पूर्व ही गांव कौला और मरालिया में भी चोरों ने इसी तरह से सूने घर में चोरी की। लोगों का कहना है कि पुलिस इसको लेकर सख्त कदम उठाए। किशोर कुमार ने कहा कि दिन-दहाडे हो रही चोरियां होने से लोगों में दहशत फैल रही है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह के लोगों को पकड़ा जाए ताकि लोगों को राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें