फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरी करने वाले गिरोह को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह को पक्का डंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से चोरी के वाहन भी बरामद किए गए हैं। गांधी नगर की रहने वाली मीरा शर्मा ने पांच अक्तूबर को पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि परेड क्षेत्र से उसकी स्कूटी (जेके02बीके-0358) चोरी हो गई है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

परेड पुलिस चौकी प्रभारी ने रिहाड़ी के रहने वाले हिमांशु गिल उर्फ प्रिंस को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जब जोर देकर पूछताछ की गई तो इसने कबूल कर लिया कि चोरी इसी ने की थी। प्रिंस की सूचना पर स्कूटी बरामद कर ली गई। यह भी बताया कि उसके साथ दो और लोग हैं, जो उसके साथ चोरी की अन्य वारदातों में शामिल रहे हैं। इनमें संदीप कुमार निवासी नानक नगर और देव सिंह निवासी त्रिकुटा नगर शामिल है। पुलिस ने तीन स्कूटी इनके पास से बरामद की है। संभव है कि इन लोगों के साथ कुछ और लोग भी हों। कुछ और वाहन भी बरामद हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें