फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सिद्दड़ा के मझीन में अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सिद्दड़ा स्थित एस्कॉम्स अस्पताल के पास मझीन इलाके में शनिवार दोपहर करीब 12:15 बजे एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर सिद्दड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लिया। चूंकि शव काफी सड़ी-गली अवस्था में था, इसलिए तत्काल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

-
मलिक मार्केट में दुपट्टे से लटकता मिला युवक का शव
जम्मू। मलिक मार्केट की उमर कॉलोनी में एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। उसका शव घर में ही दुपट्टे से लटका मिला है। उसकी की पहचान सलमान मियां के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के केदार परसा, रसूलपुर का रहने वाला था और वर्तमान में उमर कॉलोनी में निवास कर रहा था। घटना 20 मार्च की रात की है। बताया जा रहा है कि युवक ने घर में ही दुपट्टे का फंदा बनाकर कथित तौर पर फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस चौकी बठिंडी की टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस आगे की जांच कर रही है। युवक के परिवार सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से जम्मू में ही रहते थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें