फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों से नौकरी के नाम पर 52 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
crime news jammu
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में नौकरी दिलाने के नाम लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। अपराध शाखा जम्मू कश्मीर के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बेरोजगार युवाओं से सरकारी विभागों, बैंकों और निजी कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे वसूलते थे। अपराध शाखा ने मामले की जांच में पाया कि अब दोनों आरोपी कई युवाओं से 52.60 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं, जिसके बाद अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान अनंतनाग निवासी मोहम्मद रफीक और कुलगाम निवासी नजीर अहमद के रूप में हुई है। दोनों प्रत्येक बेरोजगार युवा से नौकरी के नाम पर पांच लाख रुपये लेते थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगरोटा के डंसाल जंद्राह क्षेत्र के विक्रम बंदयाल ने अपराध शाखा के पास शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि कुलगाम के रहने वाले नजीर अहमद और अनंतनाग के मोहम्मद रफीक ने 2017 में जम्मू में संपर्क किया। उन्होंने कहा कि उनकी सचिवालय में काफी जान-पहचान है। इसके साथ ही बहुत-सी कंपनियों में भी लिंक हैं, जहां वह आसानी से नौकरी दिला सकते हैं। इसके लिए पांच लाख रुपये लगेंगे। विक्रम ने दोनों शातिरों के झांसे में आकर उन्हें पांच लाख रुपये दे दिए। इसके कुछ समय बाद आरोपियों ने वन विभाग के अंडर सेक्रेटरी के हस्ताक्षर वाला एक नियुक्ति पत्र भी दिया। जब ज्वाइनिंग करने गया तो नियुक्ति पत्र फर्जी निकला।
पीड़ित ने अपराध शाखा को बताया कि यह लोग नौकरी दिलाने के नाम पर एक रैकेट चला रहे हैं। इसमें उसके जैसे बेरोजगार युवाओं को झांसा देकर पैसे ठग रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच की। इसमें पाया गया कि आरोपियों ने अब तक कई युवाओं से 52.60 लाख रुपये की ठगी कर ली है। जांच के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अपराध शाखा दोनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि रैकेट में शामिल कुछ और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें