दोमाना। क्षेत्र में लोगों का सामान चुराने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे डेढ़ लाख रुपये का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ दोमाना सुनील सिंह ने बताया कि दोमाना पुलिस थाना क्षेत्र के तहत मुट्ठी से बीते 04 अक्तूबर को एक बाइक जेके 02पी 6527 के चोरी होने का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद एसएचओ महेश शर्मा ने एसआई अनूप कोतवाल के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच शुरू की।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सहायता से जांच के दौरान एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी युवक से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। इसमें एक मोटरसाइकिल और 9 मोबाइल फोन भी शामिल है। आरोपी की पहचान राहुल शर्मा उर्फ काका निवासी चक चंगवान मुट्ठी के रूप में हुई। इससे पहले बीते शुक्रवार को दोमाना पुलिस ने चेन स्नेचर गैंग को पकड़ा था।