फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम ने तोड़ा धनुष, सीता से हुआ विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। क्षेत्र के सीमावर्ती गांव केसों मनाहसा सबांख में चल रही रामलीला में भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ने की लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही उन पर फूलों की वर्षा हुई, और सीता से उनका विवाह हुआ।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में भगवान श्रीराम विवाह का मंचन हुआ। राजा जनक ने सीता के विवाह के लिए स्वयंवर का आयोजन किया। इसमें कई देश के राजा पहुंचे। कई राजाओं ने धनुष तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन नहीं तोड़ पाए। उसके बाद भगवान राम ने धनुष तोड़ दिया और सीता के साथ उनका विवाह हुआ। इस मंचन को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। काफी संख्या में रामलीला देखने के लिए दर्शक रामलीला मैदान में पहुंचे। आसपास के गांव के लोग भी रामलीला देखने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें