फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ड्रग्स तस्कर पकड़े गए, बड़ी रिकवरी की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दोमाना पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आठ तस्करों को पकड़ा है। हालांकि इनमें से एक के पास से ही बरामदगी हुई है। लेकिन इनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों को पांच दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपियों का ड्रग्स तस्करी से जुड़ा पुराना रिकॉर्ड भी सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपियों में रैपुर दोमाना के संदीप भाटिया, प्यारा सिंह, जानी मस्सी, शुभम मेहता, शुभम शर्मा, नरिंदर सिंह, निर्मल कुमार और प्रीतम कुमार शामिल हैं। प्रीतम पुरखू का रहने वाला है। मंगलवार को पुलिस ने नाका लगाया था। जब सात आरोपी एक साथ वहां से गुजरने लगे तो पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए। पुलिस टीम ने पीछा किया कर सातों को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए सात आरोपियों ने एक अन्य आरोपी प्रीतम का नाम भी बताया। एसडीपीओ हीरा लाल पंडिता का कहना है कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें