नौशेरा। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नौशेरा सब डिवीजन इलाके में चार जानवरों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। एक मामले में वाहन चालक पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात कालाकोट थाने की पुलिस ने राजौरी रोड पर ध्यानाला में नाका स्थापित किया और निकले रहे एक वाहन जेके 11 डी 8214 को रुकने का इशारा किया। हालांकि इस वाहन के चालक ने उसे कुछ दूरी पर छोड़ दिया और वाहन से कूदकर फरार हो गया। चेकिंग के दौरान बचाए गए वाहन में दो गोवंश मिले। आरोपी की तलाश जारी है। एक अन्य मामले में नौशेरा थाने की पुलिस ने जेके 11 एफ 3203 का पीछा कर वाहन में तस्करी कर लाए जा रहे दो गोवंश को छुड़ाया। चालक साजिद अहमद पुत्र मोहम्मद आजम निवासी थालका नौशेरा और यासिर खुर्शीद निवासी थानामंडी को गिरफ्तार कर लिया। वाहन को जब्त कर मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी राजौरी मोहम्मद असलम ने कहा कि गोवंश तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिकता है। जिसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी थानों की पुलिस टीमें सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में जिले भर में कई मवेशियों की तस्करी को नाकाम किया गया है।