फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 दिन से लापता युवक का शव चिनाब से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ थाना क्षेत्र की पंचायत बकोर निवासी संदीप चिब पुत्र गंडा राम का शव सोमवार को चिनाव के किनारे से गांव हमीरपुर सिदड़ के पास से मिला है। वह 31 जनवरी से लापता था। शव 16 दिन बाद बरामद हुआ है। परिजनों की तरफ से उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

युवक की मां राज चिब उसी दिन से बेटे के अपहरण होने को लेकर कह रही थी। मां के अनुसार उनके बेटे को 31 जनवरी को घर में शाम आठ बजे के करीब कोई फोन आया था और वह बात करते हुए घर से निकला था। वह उसी दिन से घर नहीं आया। थाना प्रभारी बलविंदर सिंह भाऊ ने बताया कि सोमवार को संदीप का शव दरिया चिनाब के किनारे से गांव हमीरपुर सिदड़ के पास से मिला है। इसको कुछ लोगों ने देखा था। पुलिस को फोन किया और उसकी शिनाख्त संदीप सिंह चिब के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें