फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल चौधरी को इंचार्ज विशनह थानेदार बनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। मवेशी तस्करी प्रयास को रोकने के लिए थाना प्रभारी ताहिर यूसुफ खान के नेतृत्व में रविवार रात को गई पुलिस टीम पर तस्करों ने हमला बोल दिया। इसमें एक सब इंस्पेक्टर और 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। अचानक पुलिस पर बड़े हमले के बाद बड़े अधिकारी भी हमले के बाद सकते में आ गए हैं। रविवार की रात 1:00 बजे के करीब एसएससी श्रीधर पाटिल ने अनिल चौधरी को बिश्नाह थाने का इंचार्ज थानेदार बनाया और 1:30 बजे के करीब थाने में पूरे स्टाफ के साथ बैठक की। एसपी हेडक्वार्टर अब्दुल हमीद रजा, एसडीपीओ आरएस पुरा, मीरां साहिब थाना प्रभारी, अरनिया थाना प्रभारी के साथ अधिकारियों ने बैठक की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें