बिश्नाह में बाइक चोर गिरोह से बरामद मोटरसाइकिल व चोर।
बिश्नाह। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी निशानदेही से चोरी की 20 मोटरसाइकिल बरामद की है।
जानकारी के अनुसार बिश्नाह पुलिस ने क्षेत्र में हो रही रही मोटरसाइकिल की चोरी की बढ़ती वारदातों के मद्देनजर थाना प्रभारी ताहिर यूसुफ खान और एसडीपीओ शब्बीर अहमद की देखरेख में टीमें गठित की। टीम को कार्रवाई के दौरान एक गिरोह का पता चला। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ दिन पहले देवली में नाका लगाया गया तो पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर आ रहे युवक को रुकने का इशारा किया। उससे मोटरसाइकिल के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। उसकी पहचान अश्विनी कुमार निवासी देवली के रूप में हुई। जब युवक से पुलिस को दस्तावेज के बारे में वास्तविक जवाब नहीं मिला तो उससे दस्तावेज चेक कराने पर जोर डाला। युवक ने बाइक के दस्तावेज दिखाए लेकिन वह गलत पाए गए। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ शुरू की तो एक पुलिस को मोटरसाइकिल चोर गिरोह की आशंका हुई। इसके बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई की तो युवक से पूछताछ में कुछ और के नाम सामने आए। उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो वाहन चोरी के एक गिरोह का पता चला। पुलिस ने मंगलवार का आठ लोगों को वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। उनकी पहचान दीपक कुमार निवासी टांडा, विमल कुमार निवासी बजीरू चक, जोगिंदर कुमार निवासी देवली, अर्जुन दास निवासी मडोल अरनिया, शशि कुमार, निवासी जिंदर खुर्द, बिश्नाह, राकेश कुमार निवासी ग्राना, सिकंदर कुमार निवासी स्कूल अरनिया, पवन कुमार निवासी चोहाला आरएस पुरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है, और गिरोह के मुखिया की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।