फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में आरएसएस नेता पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। क्षेत्र के गांव बग्गा मढ़ में रंजिश के चलते आरएसएस के जिला कार्यवाह पर एक युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। इस संबंध में आरएस पुरा थाने में हमलावर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरएसएस कार्यवाह देवेंद्र शर्मा पुत्र ब्रमानंद शर्मा मंगलवार को कस्बे में अपनी दुकान के लिए सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव बग्गा मढ़ स्थित घर से निकले। तभी बग्गा मढ़ मोड़ पर घात लगाकर बैठे गांव निवासी युवक अतिश कुमार ने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमलावर ने देवेंद्र के पेट व शरीर पर कई जगहों पर बार किए, और फरार हो गया। अचानक हुए हमले से देवेंद्र शर्मा बेसुध होकर गिर पडे़। स्थानीय लोगों ने उन्हें उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी की पकड़ने के लिए मुहिम चलाई।
विज्ञापन

----
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दीहै। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-जयपाल शर्मा, थाना प्रभारी, आरएस पुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें