फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिश्नाह तहसील में शिवसैनिकों का हंगामा

विज्ञापन
बिश्नाह तहसील में हंगाम के दौरान जमा लोग, शिवसेना कार्यकर्ता और कर्मचारी।
विज्ञापन
बिश्नाह। राजस्व विभाग के एक कर्मचारी के व्यवहार को लेकर एक महिला के आरोपों पर शिव सेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार तहसील परिसर में कर्मी की पिटाई कर दी। हंगामे के बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मी अस्पताल पहुंचाया। उधर, कर्मचारी से मारपीट से गुस्साए तहसील कार्यालय कर्मचारियाें ने काम बंद कर दिया। कर्मचारियों ने शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में सभी पक्षों को बुधवार थाने में बातचीत के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि वह दो दिन पूर्व राजस्व विभाग के एक कर्मचारी से मिली और उससे अपने क्षेत्र की वोटर लिस्ट की मांग की। आरोप लगाया कि कर्मचारी ने वोटर लिस्ट को लेकर उससे अश्लील बातें कीं, जिसका उसने विरोध किया और बाद में शिवसेना हिंदुस्तान के प्रदेश प्रमुख गणेश चौधरी को इसकी जानकारी दी। मंगलवार को काफी संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ता और अन्य लोग तहसील में पहुंच गए और महिला व राजस्व विभाग के कर्मचारी के मामले को लेकर हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान शिवसैनिकों ने कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने तहसील परिसर में पहले तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और उसके बाद कर्मचारी को घेर कर पिटाई शुरू कर दी।
शिव सेना हिंदुस्तान के प्रदेश प्रधान गणेश चौधरी ने कहा कि उक्त कर्मचारी 12 साल से बिश्नाह तहसील में टिका हुआ है। भ्रष्टाचार के नाम पर इस कर्मचारी ने पूरे तहसील को दागदार कर रखा है। यहां बिना रिश्वत काम नहीं होता। पैसे देने वालों के काम होते हैं जबकि दूसरों को चक्कर कटवाए जाते हैं। तहसील परिसर में राजस्व विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट करने और हंगामा करने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस कर्मचारी को उपचार के लिए सीधे अस्पताल ले गई। हंगामे के बाद तहसील कर्मचारियाें ने काम बंद कर दिया, जिससे कार्यालय में बड़ी संख्या में लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें