फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
आरएस पुरा पुलिस द्वारा शुक्रवार को गांव दबलैड़ से पकड़ा गया राशन।
विज्ञापन
आरएस पुरा। पुलिस द्वारा शुक्रवार को गांव दबलैड़ से राशन सहित पकड़े गए चालक से पूछताछ करने पर सरकारी राशन होने की पुष्टि हुई। इस संबंध में पुलिस ने राशन डीलर सहित तीन लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव दबलैड़ स्थित एक निजी मिल पर छापा मार एक टाटा महिंद्रा वाहन को जब्त किया। छानबीन करने के बाद पता चला कि वाहन में सरकारी राशन था जो अवैध रूप से निजी मिल पर उतारा जा रहा था। पुलिस ने इस संबंध में राशन डीलर रछपाल निवासी गांव खौड़, मिल मालिक सौरव गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता व वाहन चालक कृष्ण लाल पुत्र बचन लाल निवासी आरएस पुरा के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी जयपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर जिस वाहन व राशन को कब्जे में लिया था। उसके बारे में छानबीन करने के बाद यह पता चला कि वाहन में लदा 62 बैग में राशन सरकारी था और चोरी छिपे मिल मालिका को बेचा रहा था। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें