अखनूर कस्बे के गूरगी टक्की चंचला मंदिर में माँ चंचला देवी की पूण्य तिथि बड़ी धूमधाम से मनाई।
अखनूर। कस्बे के गूरगी टक्की चंचला मंदिर में मां चंचला देवी की पुण्यतिथि शनिवार को आस्था के बीच मनाई गई। मंदिर की महंत ज्योति देवी की अगुवाई में सुबह पूजा अर्चना के साथ यक्ष का आयोजन किया गया। इस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर अपनी आस्था जताई। मंदिर में भंडारा भी लगाया गया। संवाद