फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी का शिकार होने बचा ईएसआई का फार्मासिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। मोबाइल पर फोन करके एटीएम बंद होने का हवाला देकर ठगी करने वाले एक गिरोह के चक्कर में फंसने से ईएसआई का एक फार्मासिस्ट बाल-बाल बच गया। फार्मासिस्ट की थोड़ी सी समझदारी और सतर्कता ने उसे बचा लिया। अन्यथा की स्थिति में ठग उसके खाते से लाखों रुपये चंपक कर जाते। हालांकि फार्मासिस्ट ने इसे अधिक गंभीरता से नहीं लिया है और न ही इस बारे में पुलिस में किसी प्रकार की शिकायत की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महेश यादव बाड़ी ब्राह्मणा में डोगरा कॉलेज रोड पर मकान नंबर-89 में किराए पर रहते हैं। वह बाड़ी ब्राह्मणा स्थित ईएसआई अस्पताल में फार्मासिस्ट हैं। शुक्रवार को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वालेे ने उनसे कहा कि आपका एटीएम जल्द ही बंद होने वाला है। महेश ने पूछा कि कौन सा एटीएम बंद होने वाला है, और कहां से और कौन से बैंक से आप बोल रहे हैं। फोन करने वाले ने उनसे इतनी तेजी में बात करनी चाही कि उन्हें किसी भी तरह से कुछ भी समझने का मौका ही नहीं मिले वह उसके पूछे बगैर ही अपना एटीएम का कोड आदि बता दें। फार्मासिस्ट ने थोड़ा धैर्य से काम लिया और पूरी तरह से आश्वस्त होना चाहा कि आखिर उनका कौन से बैंक का एटीएम बंद होने वाला हैं। उन्होंने फिर से यही सवाल किया कि आखिर मेरे कौन से बैंक का एटीएम बंद होने वाला है और आप कौन से बैंक से बोल रहे हो। फोन करने वाला बोला मैं पीएनबी से बोल रहा हूं, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि वह कहां से बोल रहा है। पीएनबी का नाम सुनकर फार्मासिस्ट ने कहा कि मेरा पीएनबी में तो कोई अकाउंट ही नहीं है फिर एटीएम कहां से आ गया और कैसे बंद होने लगा। उन्होंने कुछ और पूछताछ करनी चाहिए लेकिन फोन काट दिया गया। बाद में वह कॉल बैक करते रहे लेकिन उस नंबर पर सिर्फ टोन ही बजती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें