पौनी। रनसू पुलिस ने क्षेत्र में देसी शराब बना कर उसे बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सुचना मिली थी कि क्षेत्र में देसी शराब का धंधा जोरशोर से जारी है। इसके बाद एसएचओ अरुण सिंह ने टीम के साथ मौके पर जा कर छापा मारा और साढ़े तीन लीटर देसी शराब व 25 लीटर लाहन बरामद की। बाद में लाहन को नष्ट कर दिया गया। इस दौरान अशोक सिंह निवासी पोरा जागीर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई को एसएसपी रशिम वजीर, एडिशनल एसपी सुरजीत कुमार भगत, डीएसपी वसीम हमदानी के दिशा निर्देश पर हुई है।