फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज, दोनों निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पुलिस चौकी में भाजपा के पूर्व एमएलसी एवं पार्टी के महासचिव विबोध गुप्ता के बड़े भाई विनोद गुप्ता के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट के बाद हुए हंगामे के बाद पुलिस ने दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही दोनों को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि पुलिस इस संदर्भ में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन पीड़ित के भाई पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने कहा कि पुलिस ने अपने ही उन दो जवानों को निलंबित करके एफआईआर दर्ज कर ली है, जिन्होंने बिना किसी कारण विनोद को पुलिस चौकी के अंदर बेरहमी से पीटा था।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने बताया कि जिन दो पुलिस कर्मियों ने विनोद को बिना कारण चौकी में बेरहमी से पीटा था और उन्हें विनोद ने पहचान कर शिकायत दर्ज की थी। उन दोनों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। उन्हें पूरा भरोसा है कि पुलिस आगे भी इस मामले को अंजाम तक पहुंचाएगी।
बता दें कि वीरवार को दोपहर बाद पूर्व एमएलसी के भाई को पुलिस द्वारा मारपीट की गई जिसके बाद राजोरी में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी और राजोरी शहर का मुख्य बाजार बंद करके पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इतना ही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजोरी-जम्मू हाईवे भी कई स्थानों पर जाम करके पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया था कि उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने विनोद को बिना किसी कारण पुलिस चौकी के अंदर बेरहमी से पीटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें