फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजाकोट और कंडी में पांच ड्रग तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। नशीले पदार्थों की तस्करी के दो प्रयासों को नाकाम करते हुए कंडी और मंजाकोट में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चरस के 18 रोल, चार ग्राम हेरोइन और पांच लाख नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी चंदन कोहली के अनुसार एसडीपीओ मंजाकोट निसार खुजा की देखरेख में एसएचओ कंडी मुस्ताज अहमद के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मन्नूर गाला में चेकिंग पर थी। इस दौरान कोटरंका की ओर जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने पीछे बैठे दो अन्य युवकों के साथ भागने की कोशिश की। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया और जांच के दौरान उनके कब्जे से चरस के 18 रोल बरामद हुए। एसएसपी ने कहा कि तीनों आरोपियों मोहम्मद फारूक, मोहम्मद अकरम और मोहम्मद अशरफ निवासी कोटरंका बकोरी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ कंडी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
एसएसपी ने आगे बताया एसडीपीओ मनजोकोट निसार खुजा की देखरेख में ही एसएचओ मंजाकोट पंकज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गश्त पर थी। इस बीच एक मोटरसाइकिल सवार को चेकिंग के लिए रोका गया। उस पर सवार 2 व्यक्तियों मोहम्मद रफीक निवासी सियालसी कालाकोट और मोहम्मद सादिक निवासी रानी बडेतर नौशेरा की तलाशी के दौरान चार ग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये बरामद हुए। मंजाकोट थाने में एनडीपीएस अधिनियम तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें