फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिक हत्याकांड में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

विज्ञापन
अखनूर में पूर्व सैनिक की हत्या के आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
विज्ञापन
अखनूर। गांव ताचोरावा नरडी वाला में पुलिस ने भूतपूर्व सैनिक की हत्याकांड का मामला सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी श्रीधर पाटिल ने बताया कि भूतपूर्व सैनिक चंचल सिंह निवासी ताचोरावा नरडी वाला अखनूर, मार्च माह में सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। उसकी पत्नी जोगिंदर कौर के क्षेत्र के ही राकेश कुमार से करीब पांच साल से अवैध संबंध चल रहे थे। चंचल सिंह के सेवानिवृत्त होकर घर आने पर दोनों का मेल मिलाप बंद हो गया। इस पर दोनों ने साजिश के तहत तीन मई की रात को दोनों ने शराब पी और चंचल सिंह पर जानलेवा हमला किया। बाद में उसे जहरीला पदार्थ जबरदस्ती खिला दिया। ताकि लोगों को लगे कि चंचल सिंह ने खुदकुशी कर ली।
एसएसपी ने बताया कि अखनूर पुलिस ने चंचल सिंह की मौत को संदिग्ध माना और जांच में जुट गई। मृतक की पत्नी और राकेश कुमार जो पुलिस कर्मी है, पुलिस ने तथ्यों पर जांच करके सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने मौके से मोबाइल और जलाई गई सिम भी बरामद कर ली। साथ जहरीले पदार्थ की बोतल भी पुलिस ने जब्त की है। उन्होंने बताया कि एक साल पहले भी हत्या आरोपी राकेश कुमार ने चंचल सिंह पर हमला किया था। इसका भी मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रेसवार्ता में एसडीपीओ अजय शर्मा, थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें