फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते तेजधार हथियार से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी पहचान संपूर्ण सिंह पुत्र प्रीतम सिंह (56) निवासी कठार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रमन पुत्र बोधराज निवासी कठार ने सोमवार की सुबह करीब 7.30 बजे पुरानी रंजिश के चलते अपने पड़ोसी संपूर्ण सिंह पर टोके से अचानक हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। संपूर्ण सिंह के बाजू और माथे पर गंभीर चोटें आईं। परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी रेफर कर दिया। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद रमन कुमार मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। देर शाम खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। उल्लेखनीय है कि इसी साल नौ जून को रमन के भाई टोनी को संपूर्ण सिंह के भाई ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया था, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें