फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ ने बारामुला को हराया

विज्ञापन
sport news - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
पुंछ ने बारामुला को रोमांचक मुकाबले में हराया
विज्ञापन

राज्य स्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
अखनूर। कस्बे के ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में 31वीं राज्य स्तरीय सीनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम गोपाल सिंह और म्यूनिसिपल कमेटी चेयरमैन दीपेश सिंह ने किया। प्रतियोगिता में पुंछ-बारामुला के बीच हुए मुकाबले में पुंछ ने 25-15, 18-25 और 15-12 के अंतर से जीत दर्ज की।
इस मौके पर आयोजन कमेटी के सचिव रमण महाजन ने बताया कि यह चैंपियनशिप 25 से 27 नवंबर तक चलेगी, जिसमें जिला सतर पर 16 टीम के 180 सदस्य भाग ले रहे हैं। इनके रहने व खाने की व्यवस्था की गई है। एसडीएम गोपाल सिंह ने प्रतियोगिता के लिए आयोजन कमेटी को मुबारकबाद देते हुए कहा कि युवा वर्ग को नशे से दूर रखने के लिए ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन होते रहना चाहिए। जिस पर युवा अच्छा प्रदर्शन करके अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर वॉलीबाल एसोसिएशन राज्य के प्रधान सिद्धार्थ दहलुजा, सीईओ कुलदीप मंगोत्रा और कस्बे के वार्ड मेंबर और खेल प्रेमी और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य मैचों में जम्मू ने शोपियां को 25-12, 25-15 के अंतर से हराया। कठुआ ने बांदीपोर को 25-13, 25-15 से, जेकेएपी ने बडगाम को 25-10, 25-20 से, उधमपुर ने शोपियां को 25-03, 25-09 के अंतर से, जम्मू ने कुलगाम को 25-10, 25-13 के अंतर से, श्रीनगर ने कठुआ को 25-23, 23-25, 16-14 के अंतर से, सांबा ने पुलवामा को 25-18, 25-15 के अंतर से, जेकेएपी ने अनंतनाग ो 25-21, 25-20 के अंतर से और बारामुला ने शोपियां को 25-13, 25512 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें