फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर-रोहिल्ला ट्रेन में 40 चोरियों को अंजाम देने वाला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उधमपुर से रोहिल्ला (दिल्ली) ऐसी स्पेशल ट्रेन में चोरियों को अंजाम देने वाले शातिर को रेलवे पुलिस ने दबोच लिया है। उस पर एक माह में ट्रेन में 40 यात्रियों के सामान, नकदी और मोबाइल फोन की चोरी करने का आरोप है। उसकी पहचान कुलवीर सिंह निवासी अमृतसर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपी ने पानीपत से पठानकोट के बीच द्वितीय श्रेणी का ऐसी का टिकट लिया था। उक्त ट्रेन के सीआईटी अब्दुल राशिद ने आरोपी को पकड़ कर अंबाला के जीआरपी पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है। राशिद ने बताया कि आरोपी को 2015 में भी जम्मू में पकड़ा गया था। वह उस समय भी ट्रेनों में चोरियों को अंजाम देता था। पिछले एक माह में उधमपुर-रोहिल्ला ट्रेन में 40 चोरियां हुईं, जिनकी शिकायत मिली थीं। रेलवे की एक विशेष टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मंगलवार को इसे ट्रेन में पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से तीन आधार कार्ड बरामद हुए हैं, जिनके जरिये वह ट्रेन की टिकट लेता था। वह एक एक यात्री का सामान चोरी करने की फिराक में था। वह जम्मू में सात साल पहले था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें