फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी और फर्जी नंबर वाली कारें बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सतवारी पुलिस ने चोरी और फर्जी नंबर वाली कारें बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिरों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। वहीं, उनके कब्जे से चार चोरी की कारें बरामद हुई हैं। आरोपियों की पहचान नितिन शर्मा निवासी अंबाला (हरियाणा) और राम नारायण निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सतवारी में चोरी और फर्जी नंबर लगा कर कारें बेचने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पुख्ता सूचना के बाद रंगेहाथ दबोचने में सफलता पाई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। इनके साथ कुछ और भी लोग काम करते हैं। आरोपियाें से उत्तराखंड और महाराष्ट्र नंबर की चार कारें बरामद की गई हैं। आरोपी अलग अलग शहरों से कारें चोरी करने के बाद फर्जी नंबर लगा कर उन्हें बेचते थे। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें