जम्मू। शहर के साइंस कालेज में सोमवार को छात्रों के दो गुटों में खूनी भिड़ंत हो गई, जिसमें खूब तेजधार हथियार चले। इसमें चार छात्र मामूली रूप से घायल हुए हैं। नवाबाद पुलिस स्टेशन में एमएएम कॉलेज के दो छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह विवाद साइंस कॉलेज में एमएएम कॉलेज के एक कुछ छात्रों के आने से हुआ है।
पुलिस के अनुसार एमएएम कॉलेज का एक गुट सोमवार को साइंस कॉलेज में पहुंच गया, तभी साइंस कालेज के छात्रों का एक गुट ने उनके यहां आने का कारण पूछा। इसी बात पर दोनों गुटों में विवाद हो गया। बात गालीगलौज तक बढ़ी और उसके बाद मारपीट शुरू हो गई। किरचें और टोके का भी इस्तेमाल किया गया। इसमें साइंस कॉलेज के चार छात्रों को चोटें आई हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एमएएम कालेज के दो छात्रों की पहचान की और उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।